हल्द्वानी:एक महीने पहले सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी से साइबर ठगों ने इस तरह से ठग लिए 10 लाख, आप भी रहे सावधान

हल्द्वानी: साइबर अपराधी अलग-अलग तरीकों से लोगों के साथ धोखाधड़ी कर उनकी जमा पूंजी उड़ा रहे है. इस बार साइबर ठगों ने कालाढूंगी निवासी यूपी पुलिस से सेवानिवृत्त चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से 10 लाख रुपये की ठगी कर ली हैं.पीड़ित ने कालाढूंगी थाने में मामले की तहरीर दी है. पूरे मामले में पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू की है. पुलिस के मुताबिक कालाढूंगी थाना क्षेत्र के कोटाबाग निवासी मोहन सिंह यूपी पुलिस में चतुर्थ श्रेणी के पद पर कार्यरत थे वह बीती 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त हुए हैं उनके पेंशन संबंधी कार्य ट्रेजरी में चल रहे हैं.
साइबर अपराधियों ने इसका फायदा उठाकर बीती 24 जनवरी को ट्रेजरी अधिकारी बनकर उनसे फोन पर बैंक की डिटेल मांग ली जैसे ही उन्होंने बैंक की डिटेल बताई तो कुछ देर बाद ही उनके खाते से 10 लाख रुपये तीन अलग-अलग किस्तों में निकलने का मैसेज आया.मैसेज देखकर उनके होश उड़ गए. उन्होंने तुरंत बैंक में फोन कर अपने खाते को फ्रीज कराया जिससे अन्य रकम उनके खाते से कटने से बच गई. अपने साथ हुई ठगी के बाद सेवानिवृत्ति कर्मचारी थाने पहुंचे साइबर ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है. कालाढूंगी थानाध्यक्ष पंकज जोशी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे
रिश्ते हुए शर्मसार!भाई पर रेप का आरोप, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा,