रुद्रपुर में 100 किलो गांजे के साथ चार गिरफ्तार एक करोड़ बताई बताई जा रही है कीमत

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में नशे का कारोबार लगातार पैर पसारता जा रहा है पुलिस के लाख कार्रवाई के बाद भी नशे के कारोबारी देखो नशे के कारोबार को अंजाम दे रहे हैं उधम सिंह नगर की स्पेशल आपरेशन ग्रुप और एंटी ड्रग्स टास्क फोर्स ने 100 किलोग्राम गांजे के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया गांजा की कीमत करीब ₹10000000 बताई जा रही है आरोपी वीआइपी नंबर प्लेट लगे एक्सयूवी कार से गांजे की तस्करी कर रहे थे। इस दौरान उनके पास से पुलिस ने चार मोबाइल और छह हजार की नकदी भी बरामद की। बाद में पुलिस ने चारों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जेल भेज दिया।

पुलिस और एसओजी तथा एडीटीएफ की टीम शनिवार रात को सीओ आपरेशन परवेज अली और एसओजी प्रभारी कमलेश भट़्ट के नेतृत्व में किच्छा बाइपास रोड पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान आरएफसी गोदाम के पास दिल्ली नंबर की एक्सयूवी कार को को जांच के लिए रुकने का इशारा किया गया। लेकिन चालक कार को रोककर वापस मुड़ने लगा। शक होने पर एसओजी कर्मियों ने पीछा कर एक्सयूवी कार रोक ली। तलाशी में टीम को कार से करीब 100 किलो 525 ग्राम गांजा बरामद हुआ। बताया जा रहा कि आरोपी गाजा को उड़ीसा से लाकर उत्तराखंड में सप्लाई करने का काम कर रहे थे।

Advertisements
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें