Uttarakhand News: आफत की बारिश, मकान की दीवार गिरा बच्चों की मौत,

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में पिछले कई दिनों से आफत की बरसात ने कई लोगों की जान ले ली है टिहरी जिले में रविवार सुबह अतिवृष्टि के कारण एक मकान की दीवार गिरने से उसमें दबकर दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि अन्य परिजन घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
Ad

इस बीच देहरादून जिले के एक गांव में अतिवृष्टि के कारण दो घरों में पानी घुस गया, जिसमें फंसे लोगों को राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) के राहत दल (रेस्क्यू टीम) ने सुरक्षित निकाल लिया है।एसडीआरएफ प्रवक्ता ने बताया कि मरोड़ा गांव में रात में हुई बारिश से प्रवीण दास के मकान के पीछे की दीवार टूट गई, जिसमें उनके दो बच्चे दब गए। बच्चों को मलबे से निकालाकर दोनों बच्चों को पीएचसी सत्यो पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मृत बच्चों की पहचान स्नेहा (12) और रणवीर (10) रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO

इसके अलावा, देहरादून जिले मे शनिवार देर रात्रि थानों तथा सोडा-सरौली के बीच भोपालपानी गांव के कुछ मकानों में अतिवृष्टि से पानी भर गया। घटनास्थल पर अत्यधिक वर्षा से दो मकानों में अत्यधिक पानी भर गया था। जलमग्न घरों से पानी को जेसीबी की सहायता से निकाला गया और एसडीआरएफ टीम द्वारा रात्रि के घनघोर अंधेरे में ही सभी प्रभावित लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें