नैनीताल में राजस्थान के युवक की गोली से हुई मौत मामले में आया नया मोड़ा

नैनीताल में बीते दिनों राजस्थान के सौरभ पांडे की गोली लगने से हुई मौत की गुत्थी उलझती जा रही है। पुलिस जहां पूरे मामले को आत्महत्या बता रही है तो वहीं परिजनों ने हत्या बताया है । फिलहाल अब परिजन मृतक के शव को उत्तर प्रदेश ले गए मृतक के परिजनों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मुकदमा दर्ज कराएंगे और न्यायालय का शरण लेंगे नैनीताल के मल्लीताल क्षेत्र के गोपाला सदन स्थित पालिका आवास के बरामदे में शुक्रवार सुबह सिंघनिया, राजस्थान निवासी 25 वर्षीय सौरभ पांडे का शव मिला था बताया जा रहा है कि युवक का किसी महिला से एक तरफा प्रेम प्रसंग था जिसके चलते वह महिला से मिलने नैनीताल आया।
प्रारंभिक जांच में पुलिस महिला के साथ एकतरफा प्यार मेें नाकाम रहने पर इसे आत्महत्या मान रही है मृतक के बड़े भाई कौत्स पांडे सहित परिवार के सदस्य नैनीताल पहुंचे जहां उन्होंने पूरे मामले को हत्या बताया है।
मृतक के भाई कौत्स पांडे ने बताया कि चार वर्षों से महिला और सौरभ के बीच रिश्ता था जिसके बारे में सौरभ के साथ रहने वाले अन्य दोस्तों को भी जानकारी थी पुलिस अगर महिला के फोन रिकार्ड और पूछताछ से पुलिस जांच में सच सामने आ जाएगा। फिलहाल मृतक के परिजन उसका शव को उत्तर प्रदेश लखीमपुर खीरी अपने गांव के गांव ले गए हैं परिजनों के मुताबिक जल्द ही वह इस मामले में मुकदमा दर्ज कराएंगे और न्यायालय का शरण लेकर आगे की कार्रवाई करेंगे।
नैनीताल पहुँचे मृतक के बड़े भाई कौत्स पांडे ने बताया कि वह मूल रूप से लखीमपुर खीरी के रहने वाले थे। सौरभ भोपाल से जेनेटिक एंड ब्रीडिंग विषय पर पीएचडी कर रहा था। बताया कि अभी उसका चयन कनाडा में एक निजी कंपनी में हुआ था। जिसके लिए पांच मार्च को उसको कनाडा के लिए रवाना होना था। बताया कि वह घर से भोपाल पीएचडी संबंधित काम करने की बात कहकर निकला था। उनको उसके नैनीताल आने की कोई जानकारी नहीं थी। भोपाल में उसके साथ रहने वाले दोस्तों ने बताया कि वह कपड़ों का बैग और लैपटॉप भी साथ लाया था। लेकिन पुलिस ने बैग और लैपटॉप नहीं लाने की बात कही है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार