हल्द्वानी में दो गुटों में चले लाठी डंडे तीन युवक घायल वीडियो आया सामने-VIDEO

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी कोतवाली से महज कुछ दूरी पर मामूली बात पर दो गुटों में लाठी डंडे चल गए।इस दौरान घटना में तीन युवक घायल हुए हैं जिनका हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।घटना का वीडियो सीसीटीवी कैमरे और सोशल मीडिया में वायरल भी हो रहे हैं। फिलहाल एक पक्ष ने पुलिस में तहरीर देते हुए मामले की कार्रवाई की मांग की है।

Ad


हल्द्वानी के टनकपुर रोड वार्ड नंबर 17 निवासी सानू बारसी ने पुलिस में तहरीर देते हुए कहा है कि मंगलवार को उसका भाई बाजार से घर को आ रहा था इस दौरान रेलवे क्रॉसिंग के पास क्रॉसिंग पार करने के दौरान उसकी स्कूटी एक बाइक से टकरा गई इस दौरान बाइक सवार युवक अपने साथियों को बुला लिया जहां गरीब 10 से 15 युवक डंडे और सरिया लेकर मौके पर पहुंचकर उसके भाई के ऊपर हमला कर दिया। जिससे बंटी और दानिश के साथ-साथ एक बीच बचाव करने वाला युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग हल्द्वानी कोतवाली भी पहुंच गए जहां लोगों ने पुलिस से आरोपी युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। लोगों ने आरोप लगाया कि हमला करने वाले युवक उत्तर प्रदेश रामपुर के रहने वाले हैं जो यहां पर कुछ दिनों से फर्नीचर का काम करते हैं और अच्छा बना कर लोगों के साथ मारपीट और झगड़ा करते हैं।
हमला करने वाले सभी लोग अपराधी प्रवृत्ति के हैं और आए दिन लोगों के साथ मारपीट और झगड़ा करते हैं। फिलहाल पुलिस ने पूरे मामले में एक युवक को हिरासत में लिया है। फिलहाल पूरे मामले में पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना का सीसीटीवी वीडियो अभी सामने आया है वही मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad
Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें