हल्द्वानी:युवक का मिला शव तीन महीने से था लापता परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप-VIDEO

नैनीताल जिले के ओखलकाण्डा विकासखण्ड के खनस्यूं से दो किलोमीटर आगे सड़क किनारे एक शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शव सड़ी गली व कंकाल स्थिति में मिला है।कपड़ों के हिसाब से शव की पहचान पानसिंह मटियाली, ल्वाङ की बताई जा रही है।
परिवार वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। राज्य आन्दोलनकारी पूर्व दर्जा राज्यमन्त्री हरीश पनेरु ने मौके पर तुरन्त पहुंचकर जिला प्रशासन पुलिस प्रशासन से बात करके शव की शीघ्र ही सिनाख्त करने को कहा। और मृतक का पोस्टमार्टम हल्द्वानी पैनल में करने को कहा है।
मृतक पान सिंह पिछले तीन महीना से लापता था जिसकी परिवार वाले तलाश कर रहे थे।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे
रिश्ते हुए शर्मसार!भाई पर रेप का आरोप, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा,
