हल्द्वानी में खुद को बताया सिद्धू मूसावाला का हत्यारा और मांगी जेवलर्स से रंगदारी

हल्द्वानी: शहर के जाने-माने एक प्रतिष्ठित ज्वेलर्स से रंगदारी का मामला सामने आया है. ज्वेलर्स के पास व्हाट्सऐप पर रंगदारी मांगने का संदेश आया है. रंगदारी मांगने वाले ने खुद को सिद्धू मूसावाला का हत्यारा बताया है. रंगदारी न देने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी है. पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
बताया जा रहा है कि शहर पटेल चौक जाने माने ज्वेलर्स कारोबारी ने पुलिस मे दी तहरीर में कहां है कि तीन जुलाई को उनके व्हाट्सएप पर अज्ञात नंबर से संदेश आया.संदेश भेजने वाले ने लिखा कि उसने सिद्धू मूसावाला की हत्या की है उसने अपना नाम अकिंत सरसा बताया और ज्वेलर्स से एक लाख रुपये की रंगदारी मांगी.
रंगदारी न देने पर उसने व्यापारी को जान से मारने की धमकी तक दी गई.सर्राफा कारोबारी को यकीन दिलाने के लिए उसने दुकान का पता और उसका मोबाइल नंबर भी बताया. पूरे मामले में हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस का कहना है कि पूरे मामले में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. मामला दर्ज कर दिया गया है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे