हल्द्वानी में आइसक्रीम फैक्ट्री का भंडाफोड़,एक्सपायर्ड केमिकल और गंदगी के बीच बन रही थी आइसक्रीम

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी: नकली शराब की फैक्ट्री और अवैध रूप से चल रही नूडल्स और सॉस की फैक्ट्री पर कार्रवाई के बाद जिला प्रशासन ने शहर में अवैध रूप से संचालित हो रही आइसक्रीम फैक्ट्री का जिला प्रशासन ने भंडाफोड़ किया है. आइसक्रीम फैक्ट्री शहर के बीच-बीच पॉस इलाका वेलीलॉज में संचालित हो रही थी.

Ad


अपर जिलाधिकारी हल्द्वानी विवेक राय के नेतृत्व में उप जिलाधिकारी राहुल शाह एवं नगर आयुक्त ऋचा सिंह द्वारा की गई इस छापेमारी में कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं.निरीक्षण के दौरान निर्माण स्थल पर एक्सपायर्ड केमिकल का उपयोग, गलत ब्रांडिंग, प्रतिबंधित रसायनों का प्रयोग और अत्यंत गंदे व गंदे पानी से आइसक्रीम को तैयार किया जा रहा था. हैरानी की बात यह रही कि यह अवैध इकाई एक आवासीय भवन के भूतल में संचालित हो रही थी.


खाद्य सुरक्षा अधिकारी कैलाश टम्टा ने मौके से आइसक्रीम के सैंपल एकत्र किए हैं और खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कार्रवाई की है.जांच टीम को घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग भी मिला जिन्हें तुरंत जब्त कर लिया गया वहीं, वस्तु एवं सेवा कर (GST) के उल्लंघन की आशंका पर अपर आयुक्त जीएसटी हेमा शुक्ला और जीएसटी अधिकारियों को भी मौके पर बुलाया गया. टीम ने कर चोरी की जांच शुरू कर दी है.
जिला प्रशासन है फैक्ट्री को सीज कर उत्पादन पर रोक लगा दिया है.
गौरतलब है कि जिला प्रशासन द्वारा अवैध गतिविधियों पर इन दोनों अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है जिसके तहत पिछले एक सप्ताह के भीतर में बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से बन रही नकली शराब, और अवैध रूप से नूडल्स और सॉस बनाने की फैक्ट्री को सील करने की कार्रवाई किया है . वही शनिवार शाम को जिला प्रशासन अवैध रूप से संचालित हो रही है आइसक्रीम फैक्ट्री के खिलाफ भी कार्रवाई की है जहां भारी मात्रा में आइसक्रीम और आइसक्रीम बनाने की सामग्री को नष्ट किया है साथ ही खाद सुरक्षा विभाग ने सैंपलिंग की भी करवाई किया है.

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें