हल्द्वानी में नशे में युवक ने दौड़ाई कार,बेसमेंट में घुसी, मुश्किल से बची जान-देखे-VIDEO
हल्द्वानी: नैनीताल रोड पर तेज रफ्तार कार का कहर देखा गया है. घटना शनिवार देर शाम की है जहां एक तेज रफ्तार कार शहर के बीचो-बीच बने एक कॉम्प्लेक्स के बेसमेंट में घुस गई, गनीमत यह रही है कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ.पूरा मामला तिकोनिया चौराहे के पास बने एक कॉम्प्लेक्स का जहा शराब के नशे में धुत स्विफ्ट कार चालक तेज रफ्तार के साथ कॉम्प्लेक्स के अंदर बने बेसमेंट में घुस गया.
वहीं आसपास अफरा तफरी भी मच गई, सूचना मिलने पर तत्काल भोटिया पड़ाव चौकी पुलिस भी पहुंच गई जहां पर क्रेन को बुलाया गया और स्विफ्ट कार को बेसमेंट से बाहर निकाला गया.इसके बाद पुलिस ने चालक को अपने साथ लेकर पुलिस चौकी ले गई जहां कार को पुलिस द्वारा सीज कर दिया गया है.पर नशे में धुत चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है. गनीमत रहे की घटना के समय बेसमेंट में कोई मौजूद नहीं था हादसे में कार को भी नुकसान पहुंचा है.
घटना में कार चालक को मामूली चोटे भी आई है.देर रात पुलिस कार चालक का मेडिकल परीक्षण के बाद कार्रवाई कर रही है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



12 साल के बालक को मगरमच्छ जिंदा खा गया, जबड़े में दबाया, उछाला और लील गया; वीडियो देख रोंगटे हो जाएंगे खड़े -VIDEO
उत्तराखंड खनन विभाग की अनूठी पहल: 22 हेक्टेयर वन भूमि में बनेगा ‘संजीवनी वन’, हर साल 10 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य
हरेला पर्व पर संकल्प: भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय लगाएगा 51 हजार पौधे, निदेशक राजपाल लेघा ने किया ‘एक वृक्ष माँ के नाम’ करने का आह्वान
बीएसएफ जवान ने की शादीशुदा प्रेमिका की हत्या: पत्नी को लोकेशन भेज खुद भी खाया जहर, अस्पताल में भर्ती