हल्द्वानी- रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग जंगल से निकलकर सड़क पर आया हाथी, लोगों को दौड़ाया-देखे-VIDEO
रविवार दोपहर को हल्द्वानी-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कालाढूंगी के समीप जंगल से निकलकर आ गया। जिससे सड़क पर लोगों के बीच दहशत बढ़ गई हाथी ने मवेशियों के साथ ही सड़क पर मौजूद वाहन चालकों को भी भागने पर मजबूर किया। इसके बाद वन विभाग की टीम पहुंची और काफी मशक्कत के बाद हाथी को जंगल की तरफ खदेड़ने में कामयाब हुई।
रामनगर वन प्रभाग के अंतर्गत पड़ने वाले कालाढूंगी रेंज के हल्द्वानी-रामनगर राष्ट्रीय राज्यमार्ग मार्ग पर स्थित नया गांव के पास रविवार को एक हाथी जंगल से निकलकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर आ गया। हाथी को रोड पर चलता देख दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइनें लग गई। पहले तो हाथी रोड पर काफी दूर तक चलता रहा
इसके बाद सड़क पर खड़े मवेशियों को दौड़ाने लगा। सड़क से मवेशी गायब हुए तो हाथी ने वाहन स्वामियों के पीछे भागना शुरू कर दिया। घबराकर कई वाहन चालकों ने रास्ता ही बदल दिया।
रामनगर वनप्रभाग के डीएफओ दिगंत नायक ने बताया कि हाथी के हाईवे पर आने की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हाथी को कड़ी मशक्कत के बाद जंगल की ओर खदेड़ने में सफल रही। इसके बाद मार्ग सुचारू हो पाया। उन्होंने बताया कि वन विभाग की क्षेत्रीय टीम को निर्देशित किया गया है कि हाथी बाहुल्य इलाके में गश्त बढ़ाई जाए। साथ ही वन विभाग लोगों को उन क्षेत्र में न रुकने की हिदायत भी दे रहा है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



यहां पेड़ पर चढ़ा 16 फुट लंबा विशालकाय अजगर, 6 घंटे बाद रेस्क्यू, वनकर्मियों से छूटे पसीने-देखे-VIDEO
हल्द्वानी: गुलदार का आतंक ,दुकान जा रहे 10 साल के मासूम पर किया हमला; बच्चे ने बमुश्किल बचाई जान,-देखे-VIDEO
पिथौरागढ़ में मां-बेटे की दर्दनाक मौत, बेटे की मौत का सदमा नहीं बर्दाश्त कर पाई मां, नदी में खुद कर दी जान
मोदी सरकार ने दिया आजीवन मुफ्त रेल यात्रा का तोहफा, 1 नवंबर से किन लोगों को मिलेगी सुविधा.. पढ़े पूरी खबर
उत्तराखंड-इस विभाग में निकली बंपर भर्ती, आयोग ने जारी किया विज्ञापन, इस तारीख तक करें आवेदन