कालाढूंगी में पिता ने सोते पुत्र को कुल्हाड़ी से काटा, हालत गंभीर

हल्द्वानी: कालाढूंगी थाना क्षेत्र अंतर्गत दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है जहां एक पिता ने अपने पुत्र के ऊपर सोते हुए कुल्हाड़ी से कई वार कर दिए जिससे पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस घायल को अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है पूरे मामले में पुलिस ने पिता को गिरफ्तार किया है।
बताया जा रहा है कि चकलुवा के विदरामपुर निवासी नरेंद्र प्रसाद ने घर में सो रहे अपने पुत्र अनिल प्रसाद पर कुल्हाड़ी से प्रहार कर दिया हादसे में बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है. सूचना पाकर थानाध्यक्ष राजवीर सिंह नेगी के निर्देशन में उप निरीक्षक कमित जोशी टीम के साथ मौके पर पहुंची और आरोपी नरेंद्र प्रसाद को गिरफ्तार किया।
बताया जा रहा है कि घरेलू विवाद के चलते पिता ने अपने पुत्र पर कुल्हाड़ी से हमला किया पुलिस के मुताबिक आरोपी पिता नशे का आदी है और नशे की हालत में पुत्र के ऊपर जानलेवा हमला किया है। थाना प्रभारी राजवीर सिंह ने बताया कि युवक की हालत गंभीर बनी हुई है जिसका इलाज चल रहा है आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर ले गया पूरे मामले की जांच की जा रही है जांच के उपरांत कारणों का सही पता चल। वही पिता के इस करतूत क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे