तैराकी खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी: हल्द्वानी के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में तैराकी शुरू जाने कैसे करें आवेदन कितनी है शुल्क

हल्द्वानी: गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में स्विमिंग पूल शुरू हो गया है जिसमें खेल विभाग तैराकी सिखा रहा है। स्विमिंग करने वाले खिलाड़ी और नए बच्चे अगर अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार में तैराकी सीखना चाहते हैं तो वह जिला खेल कार्यालय से रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरवा कर तैराकी सीखने के लिए आवेदन सकते हैं।सहायक खेल निदेशक सुरेश पांडे के मुताबिक स्विमिंग पूल में तैराकी के ट्रायल के बाद ही एंट्री मिलेगी। वही स्विमिंग पूल खुलने से हल्द्वानी के तैराक खिलाड़ियों में भी खुश है।
खेल विभाग के मुताबिक
हल्द्वानी के मिनी स्टेडियम में तैराकी स्विमिंग पूल के लिए फॉर्म मिल रहे है। साथ ही अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में स्विमिंग की प्रैक्टिस भी शुरू हो चुकी है अब तक 100 से अधिक खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराकर प्रशिक्षण शुरू कर दिया गया है। अब तक खिलाड़ी मजबूरन प्राइवेट स्विमिंग पूल में प्रैक्टिस करने पर मजबूर थे, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय 13 खिलाड़ियों के लिए महज ₹20 सालाना फीस खेल विभाग द्वारा रखी गई है जबकि नए खिलाड़ियों और छात्रों के लिए एक सीजन के 35 सौ रुपये की एंट्री रखी गई है
सहायक खेल निदेशक ने बताया कि इस अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्विमिंग पूल में तैराकी सीखने वाले तैराक अंतरराष्ट्रीय स्तर के तैराकी में भाग ले सकेंगे।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे