नैनीताल में नोएडा की महिला पर्यटक की हत्या का आरोपी इमरान उर्फ ऋषभ पकड़ा गया
नैनीताल : 15 अगस्त की रात नैनीताल के एक होटल में नोएडा की महिला पर्यटक की हत्या कर फरार उसका पुरुष मित्र इमरान ऋषभ को नैनीताल पुलिस ने उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। सूत्रों के अनुसार इमरान को नैनीताल पुलिस ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर नैनीताल लाने की कार्रवाई कर रही है।
जानकारी के मुताबिक पुलिस अब आरोपित से व्यापक पूछताछ करेगी जिसके बाद हत्या का राज खुल सकता है। जानकारी के मुताबिक आरोपित जिस कार से फरार हुआ था उसे भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। यही नहीं महिला के शव को पोस्टमार्टम कर मंगलवार को उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।
हत्यारोपी के पकड़ने के लिए नैनीताल पुलिस ने मंगलवार को एसओजी समेत तीन और टीमें गठित कर यूपी भेजी जहां पुलिस को सफलता मिली है । गौरतलब है कि गौतम बुद्ध नगर निवासी दीक्षा मिश्रा अपने पुरुष मित्र इमरान उर्फ ऋषभ के अलावा श्वेता शर्मा और अलमास उल-हक के साथ 14 अगस्त को नैनीताल घूमने के लिए पहुंची थी जहां 15 अगस्त को दीक्षा का जन्मदिन होटल में मनाया गया जाए जिसके बाद उसके पुरुष मित्र इमरान उर्फ ऋषभ ने उसकी हत्या कर फरार हो गया था।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139 वीं जयंती 10 सितंबर को, जयंती के पदाधिकारी ने कुमाऊं कमिश्नर को किया आमंत्रित
हल्द्वानी में 17 साल की नाबालिग से दुष्कर्म: सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद होटलों में बनाया शिकार; आरोपी सागर पर FIR
हल्द्वानी में बेखौफ चोर: बंद मकान का ताला तोड़ लाखों के जेवर समेटे, CCTV में कैद हुई वारदात-VIDEO
उत्तराखंड: भारी बारिश की चेतावनी इन जिलों के स्कूलों की छुट्टी, जाने अपने जिले का मौसम का हाल..
शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी-2026 आयोजित