घर के आंगन में चारपाई पर सो रहे 4 साल के बच्चों को उठा ले गया तेंदुआ वन विभाग में हड़कंप

सितारगंज : सितारगंज से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है जहां परिजनों के सामने ही घर में चारपाई पर सोए हुए 4 वर्ष के बच्चे को तेंदुआ उठा कर गन्ने के खेत ले गया जिससे उसकी मौत हो गई वहीं बालक के तेंदुआ के निवाला बनाने के बाद वन विभाग में हड़कंप मचा हुआ है ।बच्चे की मौत से स्वजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
बताया जा रहा है कि सोमवार देर रात ग्राम बिडोरा निवासी राज सिंह का चार साल का पुत्र लवजीत सिंह घर के बाहर चारपाई में सो रहा था। इसी बीच वहां तेंदुआ आया और उसे उठा ले गया परिचय कुछ समझ पाते इससे पहले तेंदुआ बालक को गन्ने के खेत में ले जाकर अपना बनाने वाला बना लिया।
इसके बाद स्वजन और पड़ोसी किसी के बताने पर गन्ने के खेत की ओर खोजते हुए गए और खखरा नदी के किनारे पहुंच गए। जहां पर तेंदुआ बच्चे को छोड़कर भाग गया। नदी किनारे घायल अवस्था में मिले बच्चे के गले पर तेंदुए के दांतों के निशान पाए गए। बाद में गंभीर रूप से घायल बच्चे को अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना वन विभाग को दे दी गई है मौके पर वन विभाग कटिंग तेंदुआ की तलाश में जुटी।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार