नौकरी की तलाश में पिथौरागढ़ से रुद्रपुर पहुंचे युवक की कैसे हुई मौत– जानिए
रुद्रपुर : पिथौरागढ़ से नौकरी की तलाश में रुद्रपुर आए एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है पुलिस युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है बताया जा रहा है कि युवक देर रात शराब के एक पार्टी में जमकर शराब का सेवन किया था जिसके बाद उसकी मौत हुई है ।
सीमांत जनपद पिथौरागढ़ थाना मुनस्यारी के ग्राम गोरखी निवासी 26 वर्षीय अजय सिंह पुत्र नारायण सिंह कुछ दिन पहले रुद्रपुर में नौकरी की तलाश में आया था जहां वह छतरपुर निवासी रिश्तेदार विजय सिंह के घर में रह रहा था बताया जा रहा है कि विजय के दोस्त ने दिनेशपुर में मकान बनाया था जहां विजय सिंह और अजय सिंह मकान के ओपनिंग की पार्टी में गए हुए थे जहां देर रात शराब की पार्टी हुई जिसके बाद अजय की तबीयत खराब हो गई जहां साथ वाले उसको हॉस्पिटल लगे जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दी।
बताया जा रहा है कि पार्टी में शराब ज्यादा पीने से अजय सिंह को बेचैनी होने लगी और उसकी हालत बिगड़ गई। इस पर उसे रविवार तड़के जिला अस्पताल ले आए। जहां पर डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर सिडकुल चौकी के एसआई राजेंद्र प्रसाद पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे और जानकारी ली शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है जबकि परिजनों को पुलिस ने सूचित कर दी है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



यथार्थ हॉस्पिटल के डॉक्टरों का कमाल: बिना बड़ी सर्जरी 68 साल के मरीज को मिला नया जीवन; हल्द्वानी में हर महीने लगेगी एक्सपर्ट OPD
मानसून के बीच उत्तराखंड से आई डरावनी तस्वीर: पलक झपकते बागेश्वर में भरभराकर गिरा पहाड़, भूस्खलन से दहशत;टला बड़ा हादसा-देखे-VIDEO
रेलवे स्टेशन के पीछे मिला अज्ञात शव, इलाके में मचा हड़कंप, जांच तेज,नही हुई शिनाख्त
पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची खौफनाक साजिश; दूध में दी नींद की गोली, फिर कंबल में छोड़ दिया जहरीला सांप, खुद लेकर पहुंची अस्पताल,स्कूल संचालक पति की मौत