भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई डीसीएम, तीन मजदूरों की मौत, 33 घायल

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

शुक्रवार तड़के भीषण सड़क हादसे की खबर है। उत्तरप्रदेश के पीलीभीत में डीसीएम से मुरादाबाद से लखीमपुर खीरी जा रहे मजदूर हादसे का शिकार हो गए। असम हाईवे पर गांव बिजनौर के पास डीसीएम चालक को झपकी आ गई। इससे डीसीएम अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई। 33 से अधिक घायल हुए हैं।असम हाईवे पर श्रमिकों से भरी डीसीएम अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 33 घायल हुए। घायलों को मेडिकल कालेज भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
Ad

हादसा शुक्रवार सुबह करीब चार बजे हुआ। मेरठ से काम निपटाकर करीब 50 श्रमिक अपने घर वापस लखीमपुर खीरी लौट रहे थे। सभी डीसीएम में सवार थे। असम हाईवे पर गजरौला के पास पहुंचते ही डीसीएम अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। हाईवे पर जाम लग गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO

इसकी सूचना मिलने पर गजरौला पुलिस मौके पर पहुंच गई। अफसर भी अलर्ट हो गए। सभी को मेडिकल कालेज भिजवाया गया। वहां प्राचार्य, सीएमएस पहले से ही अलर्ट थे। श्रमिको का इलाज शुरू कराया। डीएम संजय कुमार सिंह, एसपी अविनाश पांडे भी पहुंच गए। इस दौरान तीन की मौत हो गई जबकि 33 लोग घायल हुए। डीएम ने बताया कि चालक को नींद की झपकी आने से हादसे की आशंका है। घायलों को बेहतर इलाज दिलाया जा रहा है।

Advertisements
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें