कालाढूंगी में भीषण सड़क हादसा कार और ट्रैक्टर ट्रॉली टकराई एक की मौत दो घायल
कालाढूंगी थाना क्षेत्र अंतर्गत कार व ट्रैक्टर ट्रॉली की भीषण टक्कर में एक युवक की मौत व दो अन्य युवक घायल हो गई है। मामले की सूचना मिलने पर मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को अपने कब्ज़े में लेकर पोस्मार्टम के लिए भेज दिया है।
बताया जा रहा है कि रामनगर-कालाढूंगी मार्ग पर रामनगर से कालाढूंगी की ओर आ रही कार संख्या यूए 04 बी 5062 की नयागांव कार्बेट फॉल के पास रास्ते में खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली के पीछे से टक्कर हो गई। जिसमें ट्रैक्टर ट्रॉली से समान उतार रहे पप्पू कुमार उम्र 40 वर्ष पुत्र छोटेलाल निवासी नयागांव थाना कालाढूंगी जिला नैनीताल की मृत्यु हो गई।
कार में सवार कृष्ण चंद्र पुत्र नंदराम निवासी देवीपुरा चकलुवा थाना कालाढूंगी व ललित मोहन पुत्र हरीश राम निवासी गेबुआ कालाढूंगी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए हल्द्वानी के सुशीला तिवारी भेजा गया है
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



यथार्थ हॉस्पिटल के डॉक्टरों का कमाल: बिना बड़ी सर्जरी 68 साल के मरीज को मिला नया जीवन; हल्द्वानी में हर महीने लगेगी एक्सपर्ट OPD
मानसून के बीच उत्तराखंड से आई डरावनी तस्वीर: पलक झपकते बागेश्वर में भरभराकर गिरा पहाड़, भूस्खलन से दहशत;टला बड़ा हादसा-देखे-VIDEO
रेलवे स्टेशन के पीछे मिला अज्ञात शव, इलाके में मचा हड़कंप, जांच तेज,नही हुई शिनाख्त
पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची खौफनाक साजिश; दूध में दी नींद की गोली, फिर कंबल में छोड़ दिया जहरीला सांप, खुद लेकर पहुंची अस्पताल,स्कूल संचालक पति की मौत