हल्द्वानी-रुद्रपुर हाईवे पर भीषण हादसा,कार व पिकअप में आमने-सामने की टक्कर में दोनों गाड़ियां जलकर खाक

हल्द्वानी-रुद्रपुर हाईवे पर शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ। टांडा वन क्षेत्र के पास एक वरना कार और बोलेरो कैंपर के बीच जोरदार आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे की भयावहता इतनी थी कि दोनों गाड़ियों में आग लग गई, जिससे हाईवे पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार में दो लोग सवार थे, जिन्हें समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घायलों को तुरंत हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, बोलेरो कैंपर के चालक के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने करीब 15 मिनट में आग पर काबू पा लिया। हालांकि तब तक दोनों वाहन पूरी तरह से जल चुके थे। इस दौरान कार सवार चार युवकों ने किसी तरह अपनी जान बचाई। चारों मामूली रूप से चोटिल हुए हैं। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह बरेली निवासी बिन्नी कपूर अपने दोस्त राहुल, मयूर, मंजीत के साथ कार से नैनीताल जा रहा था। सुबह करीब साढ़े सात बजे वे टांडा रोड पर पहुंचे। यहां उनकी कार की हल्द्वानी की ओर से आ रहे एक निजी कंपनी के पार्सल वाहन से सीधी टक्कर हो गई। इसके बाद दोनों वाहनों के बोनट में आग लग गई।
यह देख कार सवार चारों युवक और पार्सल वाहन चालक और हेल्पर वाहनों से तत्काल बाहर निकल आए। देखते ही देखते दोनों वाहन पूरी तरह आग की चपेट में आ गए। इस बीच सूचना पर पंतनगर पुलिस और फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ी मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने 15 मिनट में आग पर काबू पा लिया। अग्निशमन अधिकारी चंदन राम ने बताया कि हादसे में दोनों वाहन पूरी तरह से जल गए हैं। पंतनगर थानाध्यक्ष सुंदरम शर्मा ने बताया कि गनीमत रही कि हादसे में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है। मामले में तहरीर आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार