Uttarakhand:चौंकाने वाला आया वीडियो आया सामने ऋषिकेश AIIMS की तीसरी मंजिल पर पहुंची पुलिस की जीप , मरीजों से स्टाफ तक सब हो गए हैरान-देखे Video

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के ऋषिकेश AIIMS से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है. अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में उस समय अफरातफरी तफरी मच गई गए जब पुलिस की जीप वार्ड के अंदर आ गई. ऋषिकेश एम्स में नर्सिंग अफसर पर महिला डॉक्टर ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया. छेड़छाड़ के आरोपी को अरेस्ट करने के लिए पुलिस जीप लेकर इमारत की तीसरी मंजिल तक गई.


ऋषिकेश एम्स हॉस्पिटल के नर्सिंग अफसर के खिलाफ महिला डॉक्टर ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है. घटना से नाराज हॉस्पिटल के डॉक्टर हड़ताल पर चले गए. वह आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे थे. डॉक्टरों के जबरदस्त गुस्से को देखते हुए पुलिस फिल्मी स्टाइल में जीप लेकर हॉस्पिटल की चौथी मंजिल पर पहुंची और आरोपी को पकड़कर ले आई. इस बीच जीप जनरल वार्ड से होती हुई गई.

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO

ऋषिकेश कोतवाली पुलिस के मुताबिक एम्स ऋषिकेश में कार्यरत एक महिला डॉक्टर ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि 19 मई की शाम को ऑपरेशन थिएटर में नर्सिंग ऑफिसर ने उनके साथ छेड़छाड़ करने का प्रयास किया. विरोध करने पर भी वह अपनी हरकत से बाज नहीं आया. रात को उसने व्हाट्सएप के माध्यम से आपत्तिजनक मैसेज सेंड किया. जिससे वह काफी आहत हुई.

डॉक्टरों में आक्रोश को देखते हुए पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए अपनी गाड़ी को तीसरे मंजिल पर रैंप के माध्यम से ले गई, जिसके बाद आरोपी को हिरासत में लेकर इमरजेंसी से होते हुए बाकायदा मरीजों के बेड को खिसकाकर बाहर निकली और कोतवाली ले गई. पुलिस के द्वारा अस्पताल के इमरजेंसी से होकर बाहर आते हुए गाड़ी की वीडियो लोगों में चर्चा का केंद्र बनी हुआ है. और वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है.

अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें