Uttarakhand News:बड़ी खबर : धनतेरस पर धामी सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को दिया दीपावली का तोहफा-देखे आदेश

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

देहरादून – उत्तराखंड की धामी सरकार ने धनतेरस के दिन कर्मचारियों के लिए बोनस भुगतान के संबंध में आदेश जारी कर दिया है धामी सरकार ने धनतेरस के दिन यह कर्मचारियों को तोहफा दिया है.
सरकार ने दीपावली से ठीक पहले कर्मचारियों को बोनस देने का फैसला लिया है. इस संदर्भ में शासन स्तर से आदेश जारी कर दिया गया है.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
Ad

इसमें अराजपत्रित कर्मचारियों को साल 2022-23 के लिए 30 दिन की परिलब्धियों के बराबर अधिकतम ₹7000 तदर्थ बोनस के लिए स्वीकृत किए गए हैं. आदेश के अनुसार राज्य कर्मचारियों को अधिकतम 7000 तक का ही बोनस दिया जाएगा. इसके लिए कर्मचारियों के मौजूदा वेतन के लिहाज से बोनस का निर्धारण होगा.आदेश का लाभ केवल अराजपत्रित कर्मचारियों को ही दिया जाएगा. जिसमें समूह ‘ख’ और ‘ग’ के कर्मचारी शामिल हैं.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO


इसके अलावा शासन के इस आदेश में उन दैनिक वेतन भोगियों को भी शामिल किया गया है, जो विभिन्न विभागों या निगमों के साथ ही पंचायत में काम कर रहे हैं. इन दैनिक वेतन भोगियों को उनकी मजदूरी के आधार पर बोनस निर्धारित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO


दिवाली से ठीक पहले कर्मचारियों को बोनस दे दिया जाएगा। राज्य सरकार की इस पहल से प्रदेश के सवा लाख से ज्यादा कर्मचारी लाभान्वित होंगे।
दीपावली से ठीक पहले धनतेरस के दिन सरकार के इस फैसले के बाद से कर्मचारियों में खुशी की लहर है उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही कर्मचारियों के खाते में उनका बोनस आ जाएगा.

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें