हल्द्वानी:किराए के मकान में चल रहा था सेक्स रैकेट चार महिलाओं सहित एक पुरुष गिरफ्तार
हल्द्वानी: अनैतिक कार्यों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल यूनिट को बड़ी कामयाबी मिली है. शहर के पॉश इलाके में किराए के मकान में चला रहे थे देह व्यापार के कार्य में पुलिस टीम ने दबिश देकर महिलाओं को क रेस्क्यू के बाद काउंसलिंग कराकर किया तीन महिलाओं को उनके परिजनों को सुपुर्दगी किया है जबकि महिला सरगना एवं ग्राहक गिरफ्तार को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की है.
एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि सूचना मिल रही थी कि एक किराए के घर में अवैध गतिविधियां चल रही है जिसके बाद की पुलिस क्षेत्राधिकार स्पेशल ऑपरेशन नितिन लोहनी के नेतृत्व में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने छापामारी कर किराए में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है.
मुखबिर की सूचना पर शहर के ईको टाउन फेस 03 डहरिया में मकान में छापामारी की तो वहां पर चार महिलाएं बरामद की गई.
पूछताछ में पता चला की सेक्स रैकेट का संचालन नेपाल की रहने वाली पूजा सिंह द्वारा चलाए जा रहा है. छापामारी के दौरान पुरुष ग्राहक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में एक महिला को पकड़ा गया मौके से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया गया है.
पूछताछ के दौरान नेपाली महिला द्वारा बताया गया कि ईको टाउन फेस 03 डहरिया में लीला कटियार का घर मूल रूप से नेपाल की रहने वाली पूजा सिंह द्वारा ₹8,000 प्रति माह में किराये में लिया गया था. पूरे मामले में पुलिस द्वारा मुख्य आरोपी महिला पूजा सिंह जबकि ग्राहक गौरव कुमार को अंतर्गत धारा 3/4/5/6 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम में गिरफ्तार किया गया तथा महिला पीड़ितों को रेस्क्यू कर काउंसलिंग कराने के बाद उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया है.
जबकि मकान मालिक द्वारा किराएदार का सत्यापन न किराए जाने पर 83 पुलिस एक्ट के अंतर्गत ₹5000/-रु का नगद चालान किया गया है. पकड़ा गया ग्राहक हल्द्वानी के रामपुर रोड का रहने वाला है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल-हल्द्वानी हाईवे पर टूटा पहाड़, सड़क हुई बंद-देखें-VIDEO
हल्द्वानी:गरीबों के थाली में मिलावट,सरकारी राशन के गोदामों पर छापा, चावल के 2 सैंपल फेल; DM के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई-VIDEO
नदी में नहाने गया युवक डूबा SDRF, 02 किलोमीटर दूर शव किया बरामद-VIDEO
फेमस यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा की बहन की गोली मारकर हत्या,पति ने मारा गोली, बहन को भी उड़ाया, खुद की कनपटी पर फायर कर ली जान,