हल्द्वानी में धनतेरस पर हुई धनवर्षा :करीब 300 करोड़ का हुआ कारोबार, वाहनों की हुई रिकॉर्ड पर बिक्री

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

धनतेरस पर पहाड़ से मैदान तक बाजार गुलजार नजर आए। लोगों ने खूब खरीदारी की। बाजार में कई करोड़ का कारोबार हुआ। सर्राफा बाजार से लेकर ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक सहित सभी बाजारों में सुबह से ही ग्राहकों की भीड़ लगनी शुरू हो गई थी।बाजार में सबसे अधिक भीड़ ज्वैलर्स और कार-बाइक एजेंसी पर देखी गई।

Ad

ज्वैलर्स की दुकान पर लोगों ने कई प्रकार के आभूषण खरीदे धनतेरस के लिए पूरा दिन शुभ होने के कारण शुक्रवार दिन भर बाजार गुलजार रहा। शुभ मुहूर्त में सुबह 8:58 बजे से ही बाजार में खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। दोपहर दो बजे बाद भीड़ बढ़नी शुरू हुई और शाम होते-होते बाजार और शापिंग मॉल में पैर रखने को जगह नहीं मिली।

सबसे ज्यादा भीड़ बर्तन और सर्राफा बाजार में रही। वहीं कुमाऊँ की आर्थिक राजधानी हल्द्वानी की करें तो ऑटोमोबाइल सेक्टर में करीब 1400 से अधिक वाहन बिके और 125 करोड़ से अधिक का कारोबार रहा। धनतेरस पर अकेले हल्द्वानी में 290 करोड़ के कारोबार का अनुमान लगाया जा रहा है। दीपावली पर्व के लिए बाजार को बिजली और फूलों की आकर्षक माला से सजाया गया।


कारोबारियों के अनुसार, ऑटोमोबाइल सेक्टर में करीब 125 करोड़ की बिक्री हुई। पहले से बुक कराने के बाद शुक्रवार को शुभ मुहूर्त में लोगों ने मनपसंद वाहनों की खरीदारी की। इसके अलावा ऑटो, इलेट्रिक वाहन, ई रिक्शा वाहनों का कारोबार भी काफी ज्यादा रहा। दोपहिया वाहनों में टीवीएस के 400 वाहन बिके।
धनतेरस पर बर्तनों का बाजार भी खूब चमका।

बर्तनों की दुकानों पर सुबह से रात तक खूब खरीदारी की गई। शहर में विभिन्न स्थानों पर बर्तनों की दुकानों पर कई प्रकार के बर्तनों की खरीदारी हुई।धनतेरस पर झाड़ू खरीदने का विशेष महत्व है। माना जाता है कि धनतेरस पर झाड़ू खरीदने से घर में लक्ष्मी आती है। इसलिए धनतेरस के दिन झाडू की खरीदारी की जाती है। शुक्रवार को भी बाजार में झाड़ू की खूब खरीदारी की गई।


व्यापारियों का कहना है कि हर सेक्टर में धनतेरस पर पिछली बार की अपेक्षा इस बार काफी अच्छा कारोबार हुआ है।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें