हल्द्वानी:शैमफोर्ड स्कूल के छात्र-छात्राओं ने बोर्ड परीक्षा में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन, 25% विद्यार्थियों ने प्राप्त किए 90% से अधिक अंक
शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी ने एक बार फिर उत्कृष्ट शैक्षणिक परिणाम प्रस्तुत करते हुए कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में शत-प्रतिशत सफलता प्राप्त की है। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए संस्थान की गुणवत्ता और समर्पण को सिद्ध किया।
इस वर्ष कुल 25% विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए, जो विद्यालय के लिए गौरव का विषय है।
कक्षा 10वीं में प्रियांशी बिष्ट ने सर्वाधिक 98% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। अन्य प्रमुख छात्र-छात्राओं में चैताली चंद (96.2%), कुशाग्र राठौर (96%), प्रज्ञा मानरल (95.8%), कनिष्क खोलिया (95.2%), योगेश पाण्डेय (94.8%), सृष्टि बिष्ट (93%), महिमा कैरा (92.8%), सौरभ डसीला (92.6%), प्रांजल करायत (92.4%), बारिका सनवाल (91.2%), परिधि साहू (91%), गुनगुन कार्की (90.8%), सचिन कांडपाल (90.8%), कणिका भट्ट (90.6%), प्रेरणा त्रिकोटी (90.4%), ललित घुगत्याल (90.2%), मानव दफौटी (90%) एवं हिमांशु भट्ट (90%) ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया।
विषयवार उत्कृष्टता में प्रियांशी बिष्ट ने आईटी में 100% अंक, चैताली चंद ने सोशल साइंस में 100% अंक तथा कुशाग्र राठौर ने गणित में 100% अंक प्राप्त कर विशेष उपलब्धि हासिल की।
विद्यालय के प्रबंधक श्री दयासागर बिष्ट, चेयरपर्सन ऋचा बिष्ट, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राजेश बिष्ट, डायरेक्टर अकादमिक्स अंजू भट्ट, प्रधानाचार्या संतोष पाण्डेय एवं विनोद खोलिया ने इस शानदार परिणाम पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



12 साल के बालक को मगरमच्छ जिंदा खा गया, जबड़े में दबाया, उछाला और लील गया; वीडियो देख रोंगटे हो जाएंगे खड़े -VIDEO
उत्तराखंड खनन विभाग की अनूठी पहल: 22 हेक्टेयर वन भूमि में बनेगा ‘संजीवनी वन’, हर साल 10 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य
हरेला पर्व पर संकल्प: भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय लगाएगा 51 हजार पौधे, निदेशक राजपाल लेघा ने किया ‘एक वृक्ष माँ के नाम’ करने का आह्वान
बीएसएफ जवान ने की शादीशुदा प्रेमिका की हत्या: पत्नी को लोकेशन भेज खुद भी खाया जहर, अस्पताल में भर्ती