हल्द्वानी:तीन बाइकों की भिड़ंत तीनो बाइके बनी आग का गोला, दो लोगों की मौके पर मौत,4 घायल महिला की हालत नाजुक,-देखे-VIDEO

हल्द्वानी: कालाढूंगी थाना क्षेत्र के चकलुवा -हल्द्वानी मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है जहां दो लोगों की मौत हुई है जबकि दो लोगों गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिनकी हालत नाजुक बनी हुई. बताया जा रहा है कि तीन बाइकों की आपस में टक्कर हुई है जहां तीनों बाइकों में आग लगने के बाद आग की चपेट में आने से दो लोगों की मौके पर मौत हो गई है जबकि दो लोग गंभीर रूप से झुलसे हैं जिन्हें अस्पताल भेजा गया है. बताया जा रहा की घटना चकलुवा स्थित वन विकास निगम के पास हुआ है.
पुलिस क्षेत्राधिकारी सुमित पांडे ने बताया कि घटना कैसे हुई है इसकी जांच की जा रही है. मौके पर दो लोगों की मौत हुई है जबकि दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है जिनको सुशीला तिवारी अस्पताल अस्पताल भेजा गया है मृतको की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है. पूरे मामले की जांच की जा रही है. घटना तीनों बाइकों के आपस में टकराने के बाद आग लगने से हुई है.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भीषण था कि कुछ ही पलों में आसपास मौजूद लोग सहम गए और सड़क पर अफरा-तफरी मच गई. बताया जा रहा है कि बाइकों की टकराने के बाद उसमें से चिंगारी निकली और पेट्रोल गिर गया जिससे हादसा हुआ है हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है.फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे