हल्द्वानी:युवक ने गौला नदी पुल से लगाई छलांग, हुई मौत मचा हड़कंप

हल्द्वानी: गौला पार स्थित गौला पुल लोगों के लिए सुसाइड पॉइंट बन रहा है . पुल से छलांग लगाकर मौत को गले लगाने का कई मामला सामने आ चुके हैं. पुल के ऊपर लगातार लोगों का जमावड़ा लगा रहता है यहां तक की सामाजिक तत्व भी पुल के ऊपर बैठे रहते हैं.
बनभूलपुरा निवासी एक 22 वर्षीय युवक अज्ञात कारणों के चलते गौला पुल से छलांग लगा दी. पुल से युवक के छलांग लगाते ही वह हड़कंप मच गया लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से युवक को नदी से निकाल बेस हॉस्पिटल ले गई जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत्यु घोषित कर दिया. मृतक युवक की पहचान आदिल (22), पुत्र इकबाल, निवासी लाइन नंबर 17, आज़ाद नगर के रूप में हुई है. घटना के बाद से युवक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है.
बताया जा रहा है कि आदिल हल्द्वानी के मटर गली में अपने चाचा की कपड़ों की दुकान में काम करता था.घटना के बाद से युवक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है.
वही बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह भी एक युवक पुल से छलांग लगा दी जहां वह गंभीर रूप से घायल हो गया है जहां उसका भी इलाज चल रहा है बताया जा रहा है कि युवक नदी के पानी में गिरा जिसके चलते उसकी जान बच गई लेकिन अभी भी उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. मौके पर पहुंची पुलिस घायल को तुरंत रेस्क्यू कर सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया जहां उसका उपचार चल रहा है.
थाना प्रभारी बनभूलपुरा नीरज भाकुनी ने बताया कि युवक किन परिस्थितियों में जांच की लगाया है इसकी जांच की जा रही है.
गौरतलब है की गौला नदी का पुल लोगों के लिए मौज मस्ती का अड्डा बन गया है आए दिन वहां पर पुल से नदी में छलांग लगाने की घटनाएं सामने आती रहती हैं लेकिन पुलिस इसके लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है जिसके चलते गोला नदी का पुल सुसाइड पॉइंट बन गया है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे