हल्द्वानी:छात्र नेताओं ने हल्दूचौड़ पुलिस चौकी इंचार्ज पर लगाया मारपीट और गालीगलौज का आरोप,हुआ हंगामा-देखे-VIDEO
हल्द्वानी: छात्र नेताओं ने जिले के हल्दुचौड़ पुलिस चौकी इंचार्ज पर मारपीट व गाली गलौज का आरोप लगाते हुए देर रात तक जमकर हंगामा किया. यही नहीं चौकी इंचार्ज के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर छात्र संघ के नेता चौकी के सामने ही देर रात तक धरने पर डटे रहे. काफी देर तक हुए हमने के बाद मौके पर पहुंची लाल कुआं कोतवाली पुलिस ने किसी तरह से मामले को शांत कराया लेकिन छात्र संघ के लोगों ने चेतावनी दी है कि जब तक इंचार्ज को नहीं हटाया जाता है तो उग्र आंदोलन किया जाएगा.
बताया जा रहा है कि
देर रात कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर निवर्तमान छात्रसंघ सचिव महेश बिष्ट व छात्रसंघ सचिव खजान चंद्र आर्य सहित उनके गाड़ी से हरे कृष्णा गोधाम मंदिर के लिए जा रहे थे. जहां छात्र संघ के नेताओं ने हल्दुचौड़ चौकी इंचार्ज गौरव जोशी पर मारपीट व गाली गलौज का आरोप लगाते हुए छात्रसंघ पदाधिकारी बाजार मुख्य चौराहे पर धरने पर बैठ गए .छात्रसंघ सचिव महेश बिष्ट ने बताया कि वह अपने सहयोगियों के साथ गौधाम दर्शन के लिए जा रहे थे इस दौरान हल्दुचौड़ चौकी इंचार्ज गौरव जोशी अपनी सरकारी गाड़ी में वहां पहुंचे और गाली गलौज करते हुए छात्रसंघ नेताओं पर लाठी चलाना शुरु कर दिया. चौकी इंचार्ज द्वारा छात्र नेताओं को लाठी से मारने और गली गलौज की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और छात्र नेता भी पहुंच गए इसके बाद देर रात तक हंगामा होता रहा हंगामा बढ़ता देख लालकुआं कोतवाली प्रभारी दिनेश फर्त्याल भी मौके पर पहुंचे करने की कोशिश की लेकिन छात्र नेता चौकी इंचार्ज को हटाने की मांग को लेकर पुलिस चौकी के बाहर धरने पर बैठ गए.
धरना देर रात तक जारी रहा छात्र नेताओं ने चेतावनी दी है कि जब तक चौकी इंचार्ज को नहीं हटाया जाता है तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: 8 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी है, कल इन जिलों में स्कूलों की छुट्टी
उत्तराखंड:इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी भीषण आग, मौके पर मची अफरा तफरी,स्कूटी की बैटरी में हुई शॉर्ट सर्किट-VIDEO
हल्द्वानी:शैमफोर्ड स्कूल में हिन्दी वाद-विवाद प्रतियोगिता “शब्द समागम” का सफल आयोजन
हल्द्वानी:हिंदू बनकर शादी करूंगा,मुस्लिम युवक ने हल्द्वानी में युवती को प्रेम जाल में फंसाया, धर्मांतरण का वादा कर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
हल्द्वानी में बेखौफ स्नैचर्स: मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग अम्मा के कान से झपटे सोने के झुमके, CCTV में कैद हुई वारदात-VIDEO