हल्द्वानी: भर्ती घोटाला पर युवा महा आक्रोश रैली से सड़कों पर उतर युवाओं ने दिखाई ताकत, उठाई सीबीआई जांच की मांग -देखें–(VIDEO)

हल्द्वानी: भर्ती घोटाला पर युवा महा आक्रोश रैली से सड़कों पर उतर युवाओं ने दिखाई ताकत, उठाई सीबीआई जांच की मांग -देखें–(VIDEO)
हल्द्वानी में आज युवा एकता मंच के बैनर तले कुमाऊं भर से सैकड़ों बेरोजगार युवाओं ने जन आक्रोश रैली के माध्यम से प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार से भर्तियों में हो रहे गड़बड़ी और पेपर लीक मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग की। युवाओं की जन आक्रोश रैली को समर्थन देने के लिए विभिन्न सामाजिक संगठन भी पहुंचे, साथ ही नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी और विधायक सुमित हृदेश भी हाथों में काली पट्टी बांधकर जनाक्रोश रैली में पहुंचे। आक्रोशित युवाओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।
इस दौरान युवाओं ने कहा की सरकार उनके साथ धोखा कर रही है, अपने सगे सम्बन्धियों को तो नौकरी दी जा रही है लेकिन योग्य युवाओं को मिलने वाली नौकरियों से वंचित किया जा रहा है। जी बी पंत पार्क से युवाओं का जन आक्रोश रैली जब सड़कों पर बुद्ध पार्क तक पहुंचा जहां एसडीएम को ज्ञापन दिया।
नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि हाईकोर्ट के सेटिंग जज के नेतृत्व में सीबीआई की जांच होनी चाहिए तभी वह बड़े मगरमच्छ पकड़ में आएंगे, युवाओं के आंदोलन को देखते हुए भारी पुलिस बल भी तैनात रहा।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार