हल्द्वानी: बिंदुखत्ता में युवक के ऊपर फायरिंग युवक घायल

लालकुआं: लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के बिंदुखत्ता हाट कालिका मंदिर के पास देर रात मामूली विवाद पर एक युवक ने दूसरे युवक पर फायरिंग कर दी फायरिंग में युवक के सर में चोट लगी है फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई।
बताया जा रहा है कि बिंदुखत्ता पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत शास्त्री नगर निवासी युवक धीरज पांडे कालिका मंदिर के पास गया हुआ था इस दौरान मामूली विवाद पर एक युवक ने धीरज पांडे के सर पर पहले बंदूक की बट से हमला बोल दिया जिसके बाद फायरिंग कर दी जिससे युवक के सर में काफी चोट होने पर युवक को हल्द्वानी अस्पताल भेजा गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले में जांच में जुटी हुई है। हमले का कारण अभी पता नहीं चल पाया है हमलावर फरार हैं।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार