हल्द्वानी:युवक ने चाकू से मामी सहित उसके तीन बेटों को किया लहूलुहान, हालत गंभीर-देखे-VIDEO

हल्द्वानी: बनभूलपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक सरफिरे युवक ने अपनी मामी सहित उसके तीन बेटों के ऊपर चाकू से हमला बोलकर लहूलुहान कर दिया है. हमले में उसकी मामी की हालत गंभीर बनी हुई है जबकि उसके तीनों बेटे घायल हुए हैं. बताया जा रहा है कि दुकान के कारोबार को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था जिसके बाद युवक ने हमला किया है.
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
बताया जा रहा है कि इंदिरा नगर मोहम्मदी चौक निवासी 54 वर्षीय महिला अमिर जहां को उसके रिश्ते के भांजे ने अचानक उसके ऊपर चाकू से हमला करना शुरू कर दिया इस दौरान आरोपी युवक अपने मामी को साइन और पेट में कई चाकू मार दी चाकू मारता देख उसके बेटों ने बचाने की कोशिश की तू आरोपी ने उनके ऊपर भी हमला बोल दिया जहां वह घायल हो. भीड़ को देखा युवक वहां से फरार हो गया इस दौरान परिवार वाले सभी गालों को बेस अस्पताल लेकर गए जहां सभी का इलाज चल रहा है जहां अमिर जहां की हालत गंभीर बनी हुई है.
बताया जा रहा है कि हमला करने वाला आरोपी का नाम सखावत है और दोनों का घर आमने-सामने है पिछले कई सालों से विवाद चल रहा था. एक दिन पहले आरोपी युवक सखावत ने जान से मारने की धमकी दी थी जहां वह मंगलवार को घर में से चाकू निकाल घर के बाहर बैठी मामी के ऊपर चाकू से हमला बोल दिया. परिवार वालों का आरोप है कि इसको लेकर पहले भी पुलिस में शिकायत की थी लेकिन पुलिस ने उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जिसका नतीजा है कि आज आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया .
पुलिस कहना है कि फिलहाल अभी तक कोई तहरीर नहीं आई है तहरीर आते ही मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे
रिश्ते हुए शर्मसार!भाई पर रेप का आरोप, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा,