हल्द्वानी; हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार दो युवकों की मौत-देखे-VIDEO
हल्द्वानी: मंडी पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत हल्द्वानी लाल कुआं राष्ट्रीय राजमार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसे में कार और स्कूटी के भिड़ंत में स्कूटी सवार दो लोगों की मौत हुई है . हादसा इतना जबरदस्त था की स्कूटी और कार के पचखडे उड़ गए. हादसा देर रात करीब 11:00 बजे के आसपास का बताया जा रहा है. हादसे में घायल कर चालक दोनों घायलों को अस्पताल लेकर पहुंचा जहां जहां डॉक्टरो ने मृत्यु घोषित कर दी. मृतक दोनों युवक अल्मोड़ा जनपद के तलवाड़ बाड़ी के बताए जा रहे हैं. दोनों युवक मोटाहल्दू में एक रेस्टोरेंट में काम करते थे. मृतकों का नाम 30 वर्षीय दीवान सिंह बिष्ट और 21 साल का अभय बिष्ट है.
पुलिस दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर रही है. हादसे के बाद परिवार वाले अल्मोड़ा से हल्द्वानी पहुंच गए हैं.
बताया जा रहा है कि मोतीनगर चौराहे के पास हाईवे पर लाल कुआं से आ रही कर और हल्द्वानी की तरफ से जा रही स्कूटी की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस कर सवार की मदद से घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत्यु घोषित कर दी.
कार चला रहे व्यक्ति का नाम रूपचंद श्रीवास्तव है जो हल्द्वानी के गौजा जाली के रहने वाला है.
पुलिस में कार चालक को हिरासत में ले लिया है.
हादसे के बाद दोनों परिवार में कोहराम मचा हुआ है बताया जा रहा है मृतक दीवान सिंह बिष्ट दो बच्चों का पिता है.
फिलहाल पुलिस हादसे की जांच कर रही है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



12 साल के बालक को मगरमच्छ जिंदा खा गया, जबड़े में दबाया, उछाला और लील गया; वीडियो देख रोंगटे हो जाएंगे खड़े -VIDEO
उत्तराखंड खनन विभाग की अनूठी पहल: 22 हेक्टेयर वन भूमि में बनेगा ‘संजीवनी वन’, हर साल 10 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य
हरेला पर्व पर संकल्प: भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय लगाएगा 51 हजार पौधे, निदेशक राजपाल लेघा ने किया ‘एक वृक्ष माँ के नाम’ करने का आह्वान
बीएसएफ जवान ने की शादीशुदा प्रेमिका की हत्या: पत्नी को लोकेशन भेज खुद भी खाया जहर, अस्पताल में भर्ती