हल्द्वानी:( गजब)यहां खाना के साथ मिल रहा था शराब ,आबकारी विभाग की कार्रवाई छापे में भारी मात्रा में मिली शराब
हल्द्वानी: आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत सुशीला तिवारी अस्पताल के समीप खाने के ठेले की आड़ में अंग्रेजी शराब के अवैध धंधे का आबकारी विभाग ने भंडाफोड़ किया है। आबकारी विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए बड़ी संख्या में अंग्रेजी एवं देशी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जिसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
आबकारी निरीक्षक धीरेन्द्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में आबकारी टीम द्वारा अवैध कारोबारियों की धरपकड़ को लेकर लगातार छापेमारी कार्रवाई की जा रहै। इसी क्रम आबकारी विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर सुशीला तिवारी अस्पताल के समीप खाने के ठेले की आड़ में अंग्रेजी शराब का अवैध कारोबार कर रहे एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है जिसके पास विभाग ने 53 पव्वे देशी और अग्रेजी शराब के बरामद किए है। वही पुछताछ में आरोपी ने अपना नाम मोनू जायसवाल निवासी हल्द्वानी का बताया। इधर आबकारी विभाग की टीम ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी।
इस दौरान जिला आबकारी निरीक्षक धीरेन्द्र सिंह बिष्ट ने कहा कि अवैध शराब की ब्रिकी को लेकर लगातार छापेमारी कार्रवाई की जा रही है जो आगे भी जारी रहेगी उन्होंने कहा कि अवैध शराब का कारोबार किसी भी किमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



12 साल के बालक को मगरमच्छ जिंदा खा गया, जबड़े में दबाया, उछाला और लील गया; वीडियो देख रोंगटे हो जाएंगे खड़े -VIDEO
उत्तराखंड खनन विभाग की अनूठी पहल: 22 हेक्टेयर वन भूमि में बनेगा ‘संजीवनी वन’, हर साल 10 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य
हरेला पर्व पर संकल्प: भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय लगाएगा 51 हजार पौधे, निदेशक राजपाल लेघा ने किया ‘एक वृक्ष माँ के नाम’ करने का आह्वान
बीएसएफ जवान ने की शादीशुदा प्रेमिका की हत्या: पत्नी को लोकेशन भेज खुद भी खाया जहर, अस्पताल में भर्ती