हल्द्वानी: सांड के हमले से युवक की मौत,सांड का सिंग हुआ सीने के

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी: आवारा पशुओं का आतंक लगातार जारी है लालकुआं हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर सांड के हमले में स्कूटी सवार एक युवक की जान गई है जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है. बताया जा रहा है कि धारचूला निवासी योगेश पुत्र जगत सिंह उम्र 25 बिंदुखाता स्थित अपने बहन के घर आया हुआ था जहां योगेश अपने दोस्त के साथ बिंदु खाता से हल्द्वानी की ओर जा रहा था जहां हल्दूचौड़ के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवारा सड़ने स्कूटी पर हमला बोल दिया.

Ad


इस दौरान सांड के सींग युवक के सीने के आर पार हो गई. सींग के आर पार हो जाने के चलते युवक को तुरंत ही डॉ सुशीला तिवारी चिकित्सालय हल्द्वानी ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी दर्दनाक मौत हो गयी. साथ ही स्कूटी पर बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हल्दूचौड़ में भर्ती कराया गया है.


बताया जा रहा है कि मृतक युवक निवासी धारचूला जो कि वर्तमान में अपनी बहन के घर इंद्रानगर प्रथम बिंदुखता आया हुआ था उसके साथ में बैठा घायल युवक पुष्कर सिंह पुत्र जमन सिंह भी योगेश की बहन के पड़ोस में ही रहता है.दोनों युवक स्कूटी से हल्द्वानी की ओर को जा रहे थे, जैसे ही वह हल्दूचौड़ भारतीय स्टेट बैंक के सामने पहुंचे थे कि सड़क के बीचों-बीच खड़े सांड ने स्कूटी पर हमला बोल दिया


प्रत्यक्षदर्शी आनन फानन में निजी वाहन द्वारा हल्द्वानी सुशीला तिवारी चिकित्सालय ले गए परंतु उसे बचाया नहीं जा सका योगेश की मौत से उसकी बहन एवं उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है.


गौरतलब है कि जिलाधिकारी नैनीताल ने एक दिन पहले ही अधिकारियों की बैठक करते हुए पशुओं को खुले में छोड़ने वाले पशुपालकों के खिलाफ करवाई के निर्देश दिए हैं, साथ ही क्षेत्र में आवारा घूम रहे पशुओं को रखने के लिए गौशाला निर्माण को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं आवारा पशुओं कि हमले से लगातार लोगों की मौत और घायल हो रहे हैं ऐसे में एक बार फिर से आवारा पशु ने घर के एक और चिराग को बुझा दिया है स्थानीय लोगों ने आवारा सांड को पकड़ने की मांग की है.

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें