हल्द्वानी:पत्नी और ससुरालियो को बताया मौत का जिम्मेदार,8 महीने पहले हुई थी शादी मैनेजर ने सुसाइड नोट लिखकर लगा लिया मौत को गले,

हल्द्वानी: कोतवाली क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत ट्रांसपोर्ट कंपनी के मैनेजर की लाश कंपनी के कार्यालय के पास उसके कमरे में फांसी के फंदे में लटकी मिली है. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.
पुलिस को कमरे की जांच के दौरान एक सुसाइड नोट भी मिला है.सुसाइड नोट में मैनेजर ने अपनी पत्नी और ससुराल पक्ष को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है. बताई जा रहा कि मृतक युवक की 8 महीने पहले ही शादी हुई थी.
पुलिस के अनुसार आकाश सिंह (29) पुत्र राजनेत सिंह निवासी गनीपुर डबरहा तिलकहरा आजमगढ़ उत्तर प्रदेश का रहने वाला था. वह टीसीआई फ्राइट कंपनी में मैनेजर के पद पर तैनात था.कंपनी का एक ऑफिस ट्रांसपोर्ट नगर में है.वह यातायात नगर में कंपनी के पास ही कमरा लेकर रह रहा था. वह ऑफिस नहीं आया तो कंपनी का कर्मचारी रामवीर सिंह आकाश के कमरे में गया.आकाश का शव पंखे में लटका मिला उसने टीपीनगर पुलिस को सूचना दी.पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा।
यहां डॉक्टरों ने आकाश को मरा घोषित कर दिया. पुलिस ने परिजनों के समक्ष शव का पंचनामा भर शव परिजनों को सौंप दिया.कोतवाल उमेश मलिक ने बताया कि युवक के कमरे से सुसाइड नोट मिला है. परिजनों के मुताबिक आकाश की शादी आठ महीने पहले ही हुई थी सुसाइड नोट में उसने अपने मरने का कारण पत्नी और ससुराल पक्ष को बताया है. कोतवाली प्रभारी उमेश मलिक ने बताया कि अभी तक किसी के तरफ से कोई तहरीर नहीं आई है. तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO