Haldwani News:पानी के तेज बहाव में बहा युवक, कुछ दूरी पर मिली लाश

हल्द्वानी: मुखानी थाना क्षेत्र के फतेहपुर के पास बरसाती नाले में भारी मात्रा में पानी आने से एक युवक पानी के तेज बहा में बह गया. युवक के नाले में बहते हुए देख लोगों ने बचाने की कोशिश की लेकिन पानी के तेज बहाव में बह गया. युवक के बहने की सूचना लोगों ने जिला प्रशासन की दी जिसके बाद मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट और तहसीलदार पहुंच पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से युवक की तलाश की तो युवक की लाश घटनास्थल से करीब 500 मीटर दूर नाले से बरामद की गई है.
पूरा मामला फतेहपुर क्षेत्र के 52 डांट का है जहां पर 38 वर्षीय ललित पालीवाल पुत्र रामदत्त पालीवाल जो 52 डांट के पास पानी की तेज बहाव में बह गया है. बताया जा रहा कि ललित पालीवाल 52 डाँठ से फतेहपुर को जाने वाली बरसाती नाले के रपटे को पार कर रहा था तभी नाले में अचानक अधिक पानी आ गया और पानी के बहाव में बह गया.
सूचना मिलने पर तत्काल सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई और तहसीलदार सचिन कुमार मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों से घटना की पूरी जानकारी ली इसके बाद उनके द्वारा मुखानी थाना पुलिस, फायर और एसडीआरएफ की टीम को तत्काल सूचना दे दी गई है. इसके बाद युवक की लाश घटनास्थल से करीब आधा किलोमीटर दूर नाले से बरामद हुआ है. सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि शव का पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे