हल्द्वानी: यशपाल आर्य हल्द्वानी के रामलीला मैदान से क्यों करेंगे शंखनाद जानिए कारण
हल्द्वानी- दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय कार्यालय में पार्टी ज्वाइन कर हल्द्वानी पहुंचे यशपाल आर्य के घर में उनके समर्थकों का जमवाड़ा लगा रहा। यशपाल आर्य के हल्द्वानी पहुंचते ही उनके घर में नैनीताल बाजपुर सहित आसपास की विधानसभाओं से सैकड़ों समर्थक उनके घर पर जश्न का इजहार करते नजर आए। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए यशपाल आर्य ने स्पष्ट किया कि वह कौन सी विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे।
यशपाल आर्य ने बताया कि उनका परिवार और ठिकाना केवल बाजपुर है इसलिए वह बाजपुर के अलावा कहीं और से चुनाव लड़ने की सोच नहीं सकते हैं इसलिए वह बाजपुर से ही चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा उन्होंने कहा कि 5 साल बाद वह अपने घर वापसी से बेहद खुश हैं भारतीय जनता पार्टी में लोकतंत्र नाम की कोई चीज नहीं है उन्होंने कहा कि अगर कहीं लोकतंत्र है तो वह कांग्रेस पार्टी में है भाजपा सरकार के अंदर केवल अफसरशाही हावी है लिहाजा अब वह प्रचंड जीत का शंखनाद करेंगे और 18 अक्टूबर को हल्द्वानी की रामलीला मैदान से परिवर्तन का आगाज होगा। साथ ही उन्होंने बताया कि अन्य विधायकों के संपर्क में रहने या ना रहने पर उनको कुछ नहीं कहना है लेकिन कुछ समय के इंतजार के बाद सारी तस्वीर साफ हो जाएगी।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी है; इन जिलों में स्कूलों की छुट्टी के आदेश,
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139 वीं जयंती 10 सितंबर को, जयंती के पदाधिकारी ने कुमाऊं कमिश्नर को किया आमंत्रित
हल्द्वानी में 17 साल की नाबालिग से दुष्कर्म: सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद होटलों में बनाया शिकार; आरोपी सागर पर FIR
हल्द्वानी में बेखौफ चोर: बंद मकान का ताला तोड़ लाखों के जेवर समेटे, CCTV में कैद हुई वारदात-VIDEO
उत्तराखंड: भारी बारिश की चेतावनी इन जिलों के स्कूलों की छुट्टी, जाने अपने जिले का मौसम का हाल..