हल्द्वानी: शिकारी फंसा शिकारियों के फंदे में जानें क्या है मामला

हल्द्वानी तराई केंद्रीय वन प्रभाग के भाखड़ा रेंज में झाडिय़ों में शिकारियों द्वारा वन्यजीवों के शिकार के लिए लगाए गए कड़े में एक गुलदार के फंसने से वन विभाग में हड़कंप मच गया सूचना के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग के रेस्क्यू टीम ने गुलदार को ट्रिकुलाइजर रानी बाग रिसोर्ट सेंटर भेजा है।
गुलदार के शिकारियों के कड़े में फंसे जाने से ऐसे में जंगल में वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। वन अधिकारियों के मुताबिक गुलदार फंसे होने की सूचना ग्रामीणों ने दी जिसके बाद गुलदार को रेस्क्यू कर रानी बाग रेस्क्यू सेंटर भेजा गया है जहां गुलदार का ट्रीटमेंट किया जा रहा है। वयस्क गुलदार की उम्र करीब 8 साल के आसपास है।
बताया जा रहा है कि गुलदार के शिकार के लिए लगाए गए कड़े में पैर फंसने से गुलदार हाथियों से बचाव को लेकर खोदी गई खाई में गिर गया। बताया जा रहा है कि गुलदार भाखड़ा रेंज के उदय लालपुर गांव के समीप जंगल के किनारे शिकारियों ने वन्य जीव शिकार के लिए कड़ा लगाया था जिसमें गुलदार फसा गया था।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार