हल्द्वानी: बाइक से घूमने निकले थे दोस्त, रास्ते में मिल गई मौत,

दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है जहां एक युवक की जान गई है मामला कालाढूंगी थाना क्षेत्र के बैलपोखरा गांव में बाइक सवार युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में एक युवक को एसटीएच लाया गया। डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक दोस्तों के संग बैलपड़ाव घूमने जा रहा था। मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
कमोला निवासी 19 वर्षीय तनुज कुमार मजदूरी करता था और तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। पुलिस के अनुसार रविवार को तनुज अपने दो दोस्तों के संग बाइक पर सवार घूमने के लिए बैलपड़ाव जा रहा था। रास्ते में बैलपोखरा के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी।
हादसे में तनुज को गंभीर चोट आई। जबकि दोस्त मामूली रूप से घायल हो गए। तनुज को आसपास के लोगों ने एसटीएच भिजवाया। यहां उसने दम तोड़ दिया। सोमवार को हल्द्वानी में शव का पोस्टमार्टम हुआ। जिसके बाद शव स्वजन को सौंप दिया गया।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO