हल्द्वानी :(बड़ी खबर) RTE के तहत अपने बच्चों को निजी विद्यालयों में कराये एडमिशन, योजना के तहत फ्री में कराये पढ़ाई,ऑनलाइन आवेदन शुरू

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी। शिक्षा अधिकार अधिनियम के तहत निजी विद्यालयों में प्रवेश के लिए आज से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। आवेदन पत्र 25 मार्च तक भरे जा सकेंगे। पहली कक्षा में उन्हीं बच्चों को प्रवेश मिलेगा, जिनकी 31 मार्च तक उम्र छह वर्ष पूरी हो जाएगी।सीईओ कार्यालय के अनुसार आरटीई इच्छुक अभ्यर्थी rteonline.uk.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
Ad


के तहत मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में प्रवेश के लिए पोर्टल खोल दिया गया है। चार से 25 मार्च तक इच्छुक अभ्यर्थी rteonline.uk.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्रों और संबंधित अभिलेखों को खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में 26 मार्च तक जमा किया जाएगा। विद्यालयों में प्रवेश के लिए 5 अप्रैल को लॉटरी प्रक्रिया होगी। सात अप्रैल को बीईओ कार्यालय और पोर्टल पर परिणाम उपलब्ध होंगे। चयनित छात्र-छात्राओं को 7 से 20 अप्रैल तक निजी विद्यालयों में प्रवेश दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO

सीईओ पुष्कर लाल टम्टा ने बताया कि आरटीई के तहत प्रवेश के लिए मंगलवार से ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं। अधिनियम के अनुसार चयनित विद्यार्थियों को उनके वार्ड या ग्राम पंचायत के निजी विद्यालयों में प्रवेश मिलेगा।
इसमें कक्षा एक से आठ तक की पढ़ाई का खर्चा राज्य सरकार वहन करती है। लॉटरी माध्यम से चयन प्रक्रिया होगी। पहली कक्षा में छह वर्ष पूरे होने पर ही निजी विद्यालयों में प्रवेश दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें