हल्द्वानी: सावधान -जनपद की सीमा,बैरियर सीसीटीवी से हुए लैस आपकी हर गतिविधियों की तीसरी आंख से हो रही है निगरानी
हल्द्वानी :आगामी विधानसभा निर्वाचन को सकुशल एवं निष्पक्ष सम्पन्न कराये जाने हेतु जनपद के 13 संवेदनशील चैकिंग बैरियर पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं जहां सभी गतिविधियों की सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जा रही है,
1- हल्दूवा बैरियर रामनगर, 2- मोहान रामनगर, 3- बल्ली बैरियर कालाडुंगी, 4- गड्प्पू बैरियर कालाढुंगी, 5- टाण्डा बैरियर हल्द्वानी, 6- गॉधीनगर बिन्दुखत्ता लालकुआ, 7- सुभाषनगर लालकुआ, 8- एम0बी0आर0 बैरियर चोरगलिया, 9- धानाचूली मुक्तेश्वर, 10- पहाड़पानी मुक्तेश्वर, 11- खैरना भवाली, 12- क्वारब चौकी भवाली, 13- रींची बैरियर बेतालघाट बैरियरों पर सीसीटी0वी0 कैमरे लगाये गये है। जिनके माध्यम से निम्न कार्यवाही की जायेगी।
1- सी0सी0टी0वी0 कैमरों की निगरानी में जनपद पुलिस द्वारा बैरियरों पर चैकिंग की जायेगी।
2- शरारती तत्वों व चुनाव के दौरान बाधा पहुंचाने वाले व्यक्तियों पर सी0सी0टी0वी0 कैमरों की नजर बनी रहेगी।
3- चुनाव के दौरान साम्प्रदायिक तनाव, दुष्प्रचार फैलाने वाले व्यक्तियों को चिन्हित करने में सी0सी0टी0वी0 कैमरों की अहम भूमिका रहेगी।
4- थाना क्षेत्रों में बनाये गये विभिन्न बैरियरों में सघन चैकिंग अभियान चलाकर अधिक मात्रा में कैश अथवा प्रलोभन देने वाली सामग्री परिवहन करने वालों पर भी सी0सी0टी0वी0 कैमरों की निगरानी रहेगी।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी है; इन जिलों में स्कूलों की छुट्टी के आदेश,
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139 वीं जयंती 10 सितंबर को, जयंती के पदाधिकारी ने कुमाऊं कमिश्नर को किया आमंत्रित
हल्द्वानी में 17 साल की नाबालिग से दुष्कर्म: सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद होटलों में बनाया शिकार; आरोपी सागर पर FIR
हल्द्वानी में बेखौफ चोर: बंद मकान का ताला तोड़ लाखों के जेवर समेटे, CCTV में कैद हुई वारदात-VIDEO
उत्तराखंड: भारी बारिश की चेतावनी इन जिलों के स्कूलों की छुट्टी, जाने अपने जिले का मौसम का हाल..