हल्द्वानी : (VIDEO)फतेहपुर क्षेत्र में हाथियों का आतंक हाथी पड़ा ग्रामीणों के पीछे ग्रामीणों ने भागकर बचाई जान
हल्द्वानी : कालाढूंगी क्षेत्र के कई ग्रामीण इलाकों में इन दिनों हाथियों का दहशत है हाथी शाम ढलते ही सड़कों ग्रामीण इलाकों में आकर उत्पात मचाने का काम कर रहे हैं जिसके चलते लोग दहशत में हैं।
ऐसे में ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों से निजात दिलाने की मांग की है ऐसा ही मामला सामने देखने को मिला जहां भाखड़ा पुल के पास हाथी सड़क पर आकर करीब आधे घंटे तक रास्ते को बाधित कर दिया जिसके बाद हाथी गांव में पहुंच जमकर उत्पात मचाया सूचना के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने हाथी को बमुश्किल से भगाया। पूर्व जिला पंचायत सदस्य नीरज तिवारी ने बताया कि हाथी जंगल से निकलकर जयपुरपाडली गांव पहुंच गया जहां लोगों में दहशत फैल गई गनीमत है कि किसी तरह का कोई जान माल की हानि नहीं हुई। ग्रामीणों का कहना है कि हाथी घरों पर हमला बोल रहे हैं जिसके चलते कई घरों को भी नुकसान पहुंचा है। ऐसे में अब जान माल का भी खतरा बना हुआ है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139 वीं जयंती 10 सितंबर को, जयंती के पदाधिकारी ने कुमाऊं कमिश्नर को किया आमंत्रित
हल्द्वानी में 17 साल की नाबालिग से दुष्कर्म: सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद होटलों में बनाया शिकार; आरोपी सागर पर FIR
हल्द्वानी में बेखौफ चोर: बंद मकान का ताला तोड़ लाखों के जेवर समेटे, CCTV में कैद हुई वारदात-VIDEO
उत्तराखंड: भारी बारिश की चेतावनी इन जिलों के स्कूलों की छुट्टी, जाने अपने जिले का मौसम का हाल..
शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी-2026 आयोजित