देहरादून काठगोदाम एक्सप्रेस की चपेट में आने से 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत
रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप निवासी राजमिस्त्री की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हुई है पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है बताया जा रहा है कि ट्रांजिट कैंप निवासी राज मिस्त्री अर्जुन सिंह हंस विहार में किसी से रुपये लेने जा रहा था सिंह कालोनी के पास देहरादून से काठगोदाम जा रही ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। इसका पता चलते ही मृतक के स्वजनों में कोहराम मचा हुआ है।
पुलिस के मुताबिक रविवार रात सूचना मिली कि सिंह कालोनी के पास देहरादून से काठगोदाम जा रही ट्रेन की चपेट में आकर एक 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई है। सूचना पर आदर्श कालोनी चौकी प्रभारी प्रदीप कोहली पुलिस कर्मियों के साथ मौेके पर पहुंचे और जानकारी ली। साथ ही मृतक के पास से मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान ट्रांजिट कैंप, निवासी 40 वर्षीय अर्जुन सिंह पुत्र राम बहादुर के रूप में हुई।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



यथार्थ हॉस्पिटल के डॉक्टरों का कमाल: बिना बड़ी सर्जरी 68 साल के मरीज को मिला नया जीवन; हल्द्वानी में हर महीने लगेगी एक्सपर्ट OPD
मानसून के बीच उत्तराखंड से आई डरावनी तस्वीर: पलक झपकते बागेश्वर में भरभराकर गिरा पहाड़, भूस्खलन से दहशत;टला बड़ा हादसा-देखे-VIDEO
रेलवे स्टेशन के पीछे मिला अज्ञात शव, इलाके में मचा हड़कंप, जांच तेज,नही हुई शिनाख्त
पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची खौफनाक साजिश; दूध में दी नींद की गोली, फिर कंबल में छोड़ दिया जहरीला सांप, खुद लेकर पहुंची अस्पताल,स्कूल संचालक पति की मौत