हल्द्वानी: दुर्गापाल के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने लालकुआं से मजबूती से लड़ा चुनाव जनता का जताया आभार: गोपाल सिंह रावत

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी: कांग्रेस के प्रदेश सचिव गोपाल रावत ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी पूरी मजबूती के साथ लाल कुआं विधानसभा सीट से हरीश रावत को चुनाव लड़ाया है लेकिन कहीं ना कहीं जनता की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरने की वजह से हरीश रावत और पार्टी की हार हुई है ऐसे में गोपाल सिंह रावत ने लाल कुआं के समस्त मतदाताओं का आभार जताया है।

गोपाल सिंह रावत ने कहा है कि पूर्व मंत्री हरिश्चंद्र का पाठ और हरेंद्र बोरा के नेतृत्व में मजबूती से चुनाव लड़ा गया लेकिन जनता की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरने की वजह से हरीश रावत जी की हार हुई है लेकिन फिर भी कांग्रेस पार्टी जनता के बीच में रहेगी और जनता के सुख-दुख के साथ खड़ी रहेगी इस दौरान गोपाल सिंह रावत ने कहा है कि पूर्व मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल मजबूती के साथ हरीश रावत को चुनाव लड़ाया है लेकिन हार के बाद कार्यकर्ताओं में कुछ मायूसी थी। गोपाल सिंह रावत ने कहा है कि बीते दिनों आवेश में आकर उन्होंने कुछ नेताओं के खिलाफ गलत टिप्पणी कर दी थी ऐसे में अगर उनके शब्दों से किसी को ठेस पहुंचा है तो अपने शब्दों का खंडन करता हूं।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें