हल्द्वानी: दर्दनाक सड़क हादसा स्कूटी सवार ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई दो युवकों की मौत

हल्द्वानी : चोरगलिया थाना क्षेत्र के रामबाग में देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में पिथौरागढ़ से आए दो युवकों की मौत हो गई। गौलापार में रामबाग चौराहे के पास बुधवार रात एक ट्रेक्टर ट्रॉली से तेज़ रफ़्तार स्कूटी के साथ पीछे से टकरा गए, जिससे दोपहिया सवार दोनों युवकों की मौत हो गई। दोनों धारचूला पिथौरागढ़ के रहने वाले थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार पिथौरागढ़ निवासी रमेश सिंह पुत्र विरेन्द्र सिंह व सावन सिंह पुत्र राजेश सिंह किसी काम से हल्द्वानी आए थे। वे बुधवार रात किसी काम से स्कूटी पर गौलापार जा रहे थे। तभी उनकी स्कूटी संख्या सड़क किनारे खड़ी ट्रेक्टर ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। एसआई विरेन्द्र चंद ने बताया कि आसपास के लोगों की सूचना पर दोनों को 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार