हल्द्वानी: दो घायल बंगाली पर्यटकों को एअरलिफ्ट कर लाया गया हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी : बागेश्वर से मुनस्यारी जा रहे पर्यटकों की कार बुधवार रात बागेश्वर जिले के कपकोट के पास टक्कर होने के बाद नदी में जा गिरी जिसमें 5 पर्यटकों की मौत के बाद घायल दो बंगाली पर्यटकों को बेहतर उपचार के लिए एअरलिफ्ट के माध्यम से हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में लाया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है ।

Ad


सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी रिचा सिंह ने बताया कि गंभीर रूप से घायल दो बंगाली पर्यटक 55 वर्षीय मधु काजीलाल और 65 वर्षीय जगन मोय काजीलाल को उचित के लिए एअरलिफ्ट के माध्यम से हल्द्वानी भेजा गया जहां डॉक्टरों की टीम के द्वारा एंबुलेंस के माध्यम से सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया जहां दोनों घायलों का इलाज चल रहा है। गौरतलब है कि बुधवार को मुनस्यारी से लौट रहे बंगाली पर्यटकों का वाहन फरसाली के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। वाहन लगभग 30 मीटर नीचे खाई में गिर गया था। जिसमें 5 पर्यटकों की मौत हुई है जबकि दो गंभीर रूप से घायल पर्यटकों को सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया है ।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें