हल्द्वानी:शैमफोर्ड सीनियर सेकन्डेरी स्कूल मोटाहल्दू मे होगी दो दिवसीय बैडमिंटन चैंपियनशिप 26 स्कूलों के खिलाड़ी करेंगे प्रतिभा

हल्द्वानी:शैमफोर्ड सीनियर सेकन्डेरी स्कूल के इनडोर बैडमिंटन कोर्ट में 17 व 18 दिसम्बर 2024 को पब्लिक स्कूल एसोसिएशन के बैनर तले बालकों के लिए इंटर-स्कूल बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में शहर के 26 प्रमुख और प्रतिष्ठित स्कूलों के खिलाड़ी अपनी बैडमिंटन क्षमता और कौशल का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग के लिए आयोजित की जाएगी, और इस आयोजन में सिंगल्स और डबल्स के मुकाबले खेले जायेंगे।
प्रतियोगिता का उद्देश्य न केवल बैडमिंटन खेल को बढ़ावा देना है, बल्कि बच्चों में टीम भावना, अच्छी प्रतिस्पर्धा और खेल भावना को भी प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में क्षेत्रीय विधायक डॉ० मोहन सिंह बिष्ट, शैमफोर्ड सीनियर सेकन्डरी स्कूल के प्रबंधक, पब्लिक स्कूल एसोसिएशन के सदस्यों और विभिन्न विद्यालयों के प्रमुख अतिथियों की उपस्थिति रहेगी। प्रतियोगिता को लेकर सभी खिलाड़ी और उनके कोच कड़ी मेहनत कर रहे हैं, और आयोजन को सफल बनाने के लिए पब्लिक स्कूल एसोसिएशन की ओर से पूरी व्यवस्था की गई है। विद्यालय के प्रबंधक श्री दयासागर बिष्ट (एडवोकेट) ने सभी खिलाड़ियों, स्कूलों और उनके प्रशिक्षकों को इस आयोजन के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित की। प्रतियोगिता के परिणामों की घोषणा और पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन 18 दिसंबर को किया जाएगा।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग