हल्द्वानी:30 लाख के यारशागुंबा (कीड़ा जड़ी) के साथ दो गिरफ्तार एक आरोपी बिंदुखत्ता का

हल्द्वानी:30 लाख के यारशागुंबा (कीड़ा जड़ी) के साथ दो गिरफ्तार एक आरोपी बिंदुखत्ता का
हल्द्वानी :तराई पूर्वी वन प्रभाग के टीम नया यारशागुंबा (कीड़ा जड़ी) के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है जिनके पास से करीब डेढ़ किलो कीड़ा जड़ी बरामद किया है जिसकी कीमत करीब 30 लाख बताई जा रही है। डीएफओ संदीप कुमार ने बताया कि घटना रविवार देर रात की है खटीमा वन रेंज की टीम ने तस्करों को खटीमा से पीछा करते हुए गोला रेंज वन विभाग की टीम के सहयोग से हल्द्वानी के बेल बाबा के पास कार सहित कीड़ा जड़ी तस्करों को पकड़ा है। पकड़ा गया एक आरोपी का नेपाल का जबकि दूसरा नैनीताल जिले के बिंदुखत्ता का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि दोनों तस्कर कीड़ा जड़ी को नेपाल से भारत में लाकर तस्करी करने के फिराक में थे मुखबिर की सूचना पर खटीमा और गोला रेंज की टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से एक लग्जरी कार भी बरामद की गई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ खटीमा रेंज के द्वारा वन अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही हैं।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार