उत्तराखंड :चारधाम के तर्ज पर विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम मंदिर का होगा: विकास मुख्य सचिव

उत्तराखंड के मुख्य सचिव सुखबीर सिंह संधू दो दिवसीय नैनीताल दौरे पर थे इस दौरान उन्होंने जनपद अधिकारियों संग विकास कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक की।उन्होंने विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम मंदिर बाबा नीम करोली महाराज के धाम को चारधाम की तर्ज पर विकसित करने को जिला अधिकारी को निर्देशित किए।मुख्य सचिव ने उत्तराखंड प्रशासनिक अकेडमी में जिले के तमाम अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की इस दौरान नैनीताल में बनने वाली पार्किंग में आ रही अड़चनों को दूर कर करने और प्रस्ताव बनाकर जल्द से जल्द शासन में भेजने को कहा।
रविवार को मुख्य सचिव एसएस संधू एटीआइ परिसर में जिले में किए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान जिला प्रशासन की ओर से नैनीताल में हैरिटेज स्ट्रीट योजना, पहाड़ी शैली में रिक्शा स्टैंड जीर्णोद्धार, सूखाताल डेस्टीनेशन और सातताल में कराए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गढ़वाल में के साथ ही कई आध्यात्मिक केंद्र हैं, जहां बाहरी राज्यों से भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। कुमाऊं मंडल में कई ऐसे धार्मिक और दार्शनिक स्थल हैं जिनको विकास करने की जरूरत है। जैसे कि कुमाऊं मंडल में ज्यादा से ज्यादा पर्यटक भ्रमण पर आ सके।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार