हल्द्वानी- ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आई स्कूटी दादा के साथ बाजार जा रही पोती की मौत दादा घायल

हल्द्वानी- ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आई स्कूटी दादा के साथ बाजार जा रही पोती की मौत दादा घायल,
हल्द्वानी :लालकुआं कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बिंदुखत्ता गांव में ट्रैक्टर ट्रॉली के चपेट में स्कूटी के आ जाने से स्कूटी पर सवार 10 वर्षीय एक बच्चे की मौत हुई है जबकि स्कूटी सवार एक व्यक्ति और एक बच्चा भी घायल हुआ है पुलिस ने पूरे मामले में ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया है।
बिंदुखत्ता के खुरियखत्ता नंबर 10 निवासी खड़क सिंह कुलयाल अपनी 10 वर्षीय पोती कनक और उसके छोटे भाई को स्कूटी से बाजार को ले जा रहे थे इस दौरान राजीव नगर के पास स्कूटी ट्रैक्टर ट्रॉली के चपेट में आ गई जिससे 10 वर्षीय कनक गंभीर रूप से घायल हो गई जहां उसको अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दी ट्रैक्टर की चपेट में आने से खड़क सिंह और उसका पोता भी घायल हुआ है मासूम बालिका की मौत से उसके घर में कोहराम मचा हुआ है। इधर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी संजय कुमार का कहना है कि डॉक्टर और चालक को हिरासत में ले लिया गया है आगे की कार्रवाई की जा रही है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार