हल्द्वानी: ड्यूटी के दौरान तीन पुलिस कर्मियों को शराब की पार्टी करना पड़ा भारी,SSP ने किया निलंबित
हल्द्वानी: हमेशा से अपने कड़क कार्यशैली के लिए जाने जाने वाले नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा ने ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने वाले तीन पुलिस कर्मियों को निलंबित किया है. निलंबित तीनों पुलिसकर्मी नैनीताल पुलिस लाइन में तैनात है.
एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया की ड्यूटी में लापरवाही बरतने और अनुशासनहीनता के चलते तीन पुलिसकर्मियों को किया निलंबित किया है. उन्होंने कहा कि ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी द्वारा शराब की पार्टी की जा रही थी जहां प्रथम दृष्टिया ड्यूटी में लापरवाही और अनुशासनहीनता सामने सामने आई है.
एसएसपी ने नैनीताल पुलिस लाइन में तैनात तीनो को ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर किया निलंबित किया गया है.
उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच कराई जा रही है जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
एसएसपी प्रहलाद मीणा ने सभी पुलिसकर्मियों को तत्परता से ड्यूटी करने के दिये निर्देश है. उन्होंने कहा कि ड्यूटी के दौरान कोई भी पुलिसकर्मी लापरवाही करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. नैनीताल में इन दिनों पर्यटन सीजन चल रहा है भारी संख्या में पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है लेकिन इस तरह से लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



मोदी सरकार ने दिया आजीवन मुफ्त रेल यात्रा का तोहफा, 1 नवंबर से किन लोगों को मिलेगी सुविधा.. पढ़े पूरी खबर
उत्तराखंड-इस विभाग में निकली बंपर भर्ती, आयोग ने जारी किया विज्ञापन, इस तारीख तक करें आवेदन
शेमफोर्ड स्कूल के चेयरमैन एडवोकेट दया सागर बिष्ट की बड़ी पहल,सरकारी विद्यालय में भरा पानी तो बच्चों को दिए 2 कमरे; लाइब्रेरी और लैब की सुविधा भी मुफ्त
उत्तराखंड में धूमधाम से मनाई गई भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत जयंती, हल्द्वानी में BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन-CM धामी ने किया श्रद्धा सुमन अर्पित
उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी है; इन जिलों में स्कूलों की छुट्टी के आदेश,