हल्द्वानी: घर के बाहर स्कूटी पर चोरों ने किया हाथ साफ घटना सीसीटीवी में कैद-देखे-VIDEO

हल्द्वानी: शहर में टू व्हीलर चोरी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है.शहर में एक बार फिर से चोरों ने एक स्कूटी पर हाथ साफ किया है घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है. बताया जा रहा है कि शहर के मंगल पड़ाव चौकी क्षेत्र में महिला अस्पताल के सामने घर के नीचे खड़ी स्कूटी चोरी हो गई है जिसका सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हो रहा है.
पूरा मामला कारखाना बाजार महिला अस्पताल के सामने मयंक गुप्ता के घर के नीचे उनकी स्कूटी संख्या uk04k6478 खड़ी थी जिसे चोरी कर लिया गया है और चेहरे की घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है.
उन्होंने इस संबंध में मंगल पड़ाव चौकी में तहरीर भी दी है जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए मामले की जांच कर रही है घटना सीसीटीवी फुटेज देखी जा रही है जिसमें चोर स्कूटी का ताला तोड़कर लेकर जा रहा है. लगातार बढ़ रही शहर में टू व्हीलर चोरी पुलिस के कार्य प्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं. पुलिस पूर्व में हुई कई टू व्हीलर चोरियों का अभी तक खुलासा नहीं कर पाया है ऐसे में चोरों ने एक बार फिर से पुलिस को चुनौती दी है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे